राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत ने आज जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रभान चौधरी ने बताया कि आज तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग की है। राज्य सरकार ने सरकार बनते समय कहा था कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण प्राथमिकता से किए जाएंगे लेकिन शिक्षामंत्री की ओर से द्वितीय श्रेणी, प्रथम श्रेणी व प्रधानाचार्य के स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है, इस कार्यक्रम में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण का कोई जिक्र तक नहीं किया गया है। राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत इस प्रकार के भेदभाव पूर्ण आदेश का पुरजोर तरीके से विरोध करता है। जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत की जिला कार्यकारणी ने प्रदेश नेतृत्व के आवाह्नन पर शिक्षामंत्री के ऐसे आदेश का विरोध प्रर्दशन किया और ज्ञापन दिया गया है । राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के जिला महामंत्री मनोज पोसवाल तथा जिला संगठन महामंत्री राकेश प्रजापति ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण नहीं करने के कारण आज राज्य सरकार के विरोध में आंदोलन करना पड़ रहा है।गंगाराम गुर्जर, चोलसिंह जाट ने बताया कि द्वितीय श्रेणी, प्रथम श्रेणी व प्रधानाचार्य के साथ तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण भी किया जाना चाहिए। डार्क जोन व प्रतिबंधित जिलों में शिक्षक वर्षों से नौकरी कर रहे हैं। तृतीय श्रेणी के शिक्षक सरकार से हमेशा आशा करते हैं कि सरकार स्थानांतरण नीति बनाकर बिना पक्षपात स्थानांतरण करेगी, शिक्षामंत्री का इस प्रकार का भेदभाव पूर्ण रवैया से शिक्षकों में घोर निराशा व रोष है । वर्षों से घर से दूर शिक्षकों को इस प्रकार निराश करना अन्याय है । संघ यह मांग करता है कि शिक्षामंत्री व मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर अविलंब निर्णय ले और तृतीय श्रेणी शिक्षकों के साथ न्याय करे।
इस अवसर भारत गुर्जर, गीता चाहर, मंजू पाल वर्मा, ममता रानी,लवकुश लांगरी, खेमराज, हफीज खान, आमीन खान, रविन्द्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, भानु प्रकाश, विनोद किरार, अमजद खान, अनिल कुमार, विवेक कुमार, साहबसिंह,रमेश, केशर देव, कालीराम, नरेंद्र यादव, सतेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article