गरीब वर्ग के लोगों को मिलेगा पीएम स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार रुपए का लोन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

गरीब वर्ग के लोगों को मिलेगा पीएम स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार रुपए का लोन | New India Times

गरीबों के लिए अच्छी ख़बर है। नगरपालिका बाड़ी बिना सिक्योरिटी के गरीब वर्ग के लोगों के लिए ₹10000 तक का लोन देगी यह लोन केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम स्वनिधि योजना के तहत दिया जावेगा। योजना का नगर पालिका की एनयूएलएम शाखा द्वारा संचालन किया जा रहा है। अधिशाषी अधिकारी विजय प्रताप सिंह राठौर ने बताया कि ₹10000 का लोन देने के लिए केंद्र सरकार ने गरीब लोगों 35 तरह की अलग-अलग कैटेगरीयो में सम्मिलित किया गया है जिन्हें लोन उपलब्ध कराया जाएगा सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि लोन में 7% की सब्सिडी भी दी जावेगी लोन लेने के लिए संबंधित लोगों को नगर पालिका में एनयूएलएल शाखा में दस्तावेजों की जांच करानी होगी उसके बाद आवेदन भरा जाएगा जिसके बाद जल्द ही आवेदकों को ₹10000 का लोन स्वीकृत कर दिया जाएगा अधिक जानकारी के लिए नगर पालिका के कमरा नंबर 11 में संपर्क करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.