साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने अपने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि 20 सितंबर 2020 को एक रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक लाइफ केयर ब्लड बैंक हाइवे प्लाजा के सामने नेशनल हाइवे नंबर- 2 मथुरा पर किया गया है। इस रक्तदान शिविर में जो भी रक्तदाता अपना रक्तदान करेगा उसको ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश की तरफ से प्रशस्ति पत्र के साथ उसकी सुरक्षा के लिए एक हेल्मेट दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने सभी रक्तदाता दाताओं से रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है क्योंकि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण रक्तदान की पूरे मथुरा जनपद में बहुत बड़ी कमी चल रही है इस कारण किसी हादसे में या फिर गंभीर बीमार को रक्त मिलने में बहुत बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को आप अपना रक्तदान करके सभी लोगों को एक दूसरे की मदद करने के लिए अधिक से अधिक रक्तदान करना चाहिए।
