अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

झांसी जनपद के नगर पंचायत बड़ागाँव में राष्टपिता महात्मा गांधी की प्रितमा का नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी के सामने मज़ाक बना दिया। यहाँ काम करने वाले कर्मचारी राष्टपिता महात्मा गांधी जी के ऊपर जूते पहन कर उनके कंधे व हाथ पर खड़े होकर काम करते हुए दिखाई दिये फिर भी सामने खड़े अधिशाषी अधिकारी के आंखों पर जरा सी भी शर्म नहीं आई और वह भी सामने खड़े होकर ये सभी दृश्य देखते रहे। इससे यह प्रतीत होता है कि कही न कही अधिशाषी अधिकारी के द्वारा बापू जी को राजनैतिक दृष्टि से आंका जा रहा है।

जब कुछ लोगो ने इस संबंध में काम कर रहे कर्मचारियों से बापू जी के ऊपर पैर न रखने एवं जूते पहन कर उनकी प्रतिमा के ऊपर चढ़ने का विरोध किया तो उन कर्मचारियो ने कहा कि अभी हम अपना कार्य कर रहे हैं और काम करते वक्त हम जूते पहन कर कही भी चढ़ सकते हैं। क्या नगर पंचायत बड़ागांव को ऐसे ही काम करने वाले लोग मिलते हैं जो राष्ट्रपिता की ही प्रतिमा का मजाक बना दें? अब सोचने वाली बात यह है कि अगर कहीं कोई मंदिर या मस्जिद में काम चल रहा होता तो भी क्या यह कर्मचारी इसी तरह का कार्य करते होंगे? देखना है कि शासन व प्रशासन नगर पंचायत बड़ागांव पर कोई ठोस कार्रवाई करता है या इसी तरह से आगे भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमाओं का मजाक उड़ाते रहेंगे।
