जयारोग्य अस्पताल में पोस्ट मार्टम हाउस से दो डेड बॉडी को बदलने के मामले की कलेक्टर ने दिये जांच के निर्देश | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

जयारोग्य अस्पताल में पोस्ट मार्टम हाउस से दो डेड बॉडी को बदलने के मामले की कलेक्टर ने दिये जांच के निर्देश | New India Times

जयारोग्य रोग अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस से दो डेड बॉडी आपस में बदल कर एक दूसरे के परिजनों को सौंपने के मामले को लेकर प्रशासनिक जांच के निर्देश दिए गए हैं। उक्त मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी, उक्त आशय के निर्देश कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जयारोग्य अस्पताल परिसर में हुए हंगामे के बाद दिए हैं।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि जयारोग्य अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस से दो लोगों की डेड बॉडी बदल कर एक दूसरे के परिजनों को सौंपने को लेकर जो भी लापरवाही हुई है उसकी प्रशासनिक जांच कराई जा रही है तथा इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों के लोगों से बात कर उन्हें आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article