वन माफियाओं के हौंसले बुलंद, सरकारी पेड़ों पर चला दिया आरा | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

वन माफियाओं के हौंसले बुलंद, सरकारी पेड़ों पर चला दिया आरा | New India Times

महेवागंज इलाके में लकड़कट्टों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। अभी तक तो लकड़कट्टे गांव के बाहरी इलाकों में चोरी छिपे लकड़ी काटते थे लेकिन वही वनमाफिया अब गांव में बेखौफ होकर सरकारी जगहों पर लगे पेड़ों को भी काटने में नहीं चूक रहे हैं। इसका जीता जागता मामला महेवागंज कस्बे के ओदरहना ग्राम सभा के मजरा महेवा का सामने आया है। यहाँ के निवासी हरी नाम के व्यक्ति ने ग्राम समाज की जमीन पर कई सालों से अवैध कब्जा कर रखा है। आरोप है कि उसी जमीन पर लगे सेमल के कई पेड़ों को उसने लकड़कट्टों के हाथों औने पौने दामों पर बेच दिया। उधर लकड़कट्टों ने बगैर जानकारी किये ही सरकारी पेड़ों को काट डाला।

वन माफियाओं के हौंसले बुलंद, सरकारी पेड़ों पर चला दिया आरा | New India Times

जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके का मुआयना कर लकड़ी को रोक दिया था। पैमाइश के बाद ही लकड़कट्टों और ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे की कार्यवाई की जायेगी। ग्रामीणों ने बताया कि इधर गुरुवार सुबह महेवा गांव पहुंचे लेखपाल ने जमीन की पैमाइश की जिसमें काटे गए चार सेमल के पेड़ ग्राम समाज की जमीन के निकले।

इधर इस संबंध में लेखपाल सुधीर कुमार वर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि पैमाइश में तीन पेड़ ग्राम समाज की जमीन के हैं। मामले की रिपोर्ट बनाकर भेज रहे हैं। कार्रवाई के बारे में उच्च अधिकारी संज्ञान लेंगे। 

उधर तहसीलदार सदर का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है, मामले की जानकारी कर इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article