नाबालिग लड़की का दो लाख रुपये में सौदा कर एडवांस लेने आये दंपत्ति को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

नाबालिग लड़की का दो लाख रुपये में सौदा कर एडवांस लेने आये दंपत्ति को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार | New India Times

एक नाबालिग लड़की का दो लाख रुपये में सौदा कर एडवांस लेने गिर्राज मंदिर पर आए आरोपी दंपत्ति
ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़े एक बड़े मामले में कार्रवाई कर पति और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि आरोपी दंपत्ति ने नाबालिग लड़की को उसके परिजनों से शादी का कह कर बहला फुसलाकर ले आए थे और उसका सौदा कर दिया था। क्राइम ब्रांच पुलिस ने आरोपियों को एडवांस लेने के ठिकाने से धर दबोचा है।

जानकारी के मुताबिक थाना क्राइम ब्रांच ग्वालियर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला रेखा सेहोरे निवासी गुड़ा गुड़ी का नाका तथा उसका पति दीपक सेहोरे एक नाबालिग लड़की को बेचने की फिराक में हैं जिसका सौदा 170000 रुपए में बेचना तय किया गया है तथा एडवांस के 50 हजार रुपए लेने आरोपी गिर्राज मंदिर पर आ रहे हैं। उक्त सूचना पर क्राइम ब्रांच की उपनिरीक्षक कीर्ति अजमेरिया ने एक टीम के साथ मौके पैर मोर्चा संभाला और जैसे ही पति-पत्नी एडवांस लेने गिर्राज मंदिर के पास आए उन्हें पुलिस की टीम ने दबोच लिया। पूछताछ में एक लड़की उम्र 17 वर्ष उनके घर से बरामद की गई। जानकारी लेने पर पूछताछ में ज्ञात हुआ है कि उक्त लड़की को उक्त महिला अपने रिश्तेदारी लक्ष्मणपुरा से बहला-फुसलाकर अपने घर ले आई थी तथा उसके मां-बाप को शादी कराने का झांसा देकर ₹200000 में बेचने की तैयारी कर ली थी। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्रवाई पर क्राइम ब्रांच की टीम को बधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article