अवैध हथियार सहित एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अवैध हथियार सहित एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत आईपीएस के निर्देशन में अपराधियों एवं अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिहौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

आज दिनांक 02.08.2020 को उप निरीक्षक अभिजीत कुमार थानाधिकारी थाना दिहौली को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। उक्त सूचना पर थानाधिकारी थाना दिहौली के नेतृत्व में थाना दिहौली पुलिस तत्परता से मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान हथवारी रोड पर पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसे पुलिसकर्मियों ने दौडाकर पकड़ लिया जिसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 01 देशी कट्टा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बरामद किया गया और उसने अपना नाम वीरेन्द्र पुत्र प्रताप सिंह जाति गुर्जर निवासी दलजीत का पुरा थाना अम्बाह जिला मुरैना मध्यप्रदेश होना बताया जिसे गिरफ्तार किया गया है और उसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अवैध हथियार के सम्बन्ध मे गहनता से अनुसंधान व पूछताछ कराई जा रही है। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया है कि जिले में अवैध हथियारों की रोकथाम एवं धरपकड़ के लिए विशेष अभियान जारी रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article