अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन झाँसी की जानिब से राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब व उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जनाब हाजी शौकत अली साहब के आदेश अनुसार दिनांक 27.07.2020 को ईद उल अजहा को लेकर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेशके नाम झाँसी जिलाध्यक्ष सैयद अतहर अली ने जिलाधिकारी ज्ञापन सौंपा है।
इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष डॉक्टर हमीद, महानगर अध्यक्ष-झाँसी मोहम्मद आजाद खान, जिला अध्यक्ष छात्रसभा मोहम्मद मुस्तफा, मुख्य महानगर उपाध्यक्ष शादाब खान, महानगर उपाध्यक्ष मोहम्मद उवेश, महानगर कोषाध्यक्ष मोहम्मद वसीम अंसारी आदि मौजूद रहे।
