रोटरी क्लब अपना की ओर से मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पी.पी.ई किट, मास्क, सैनिटाइजर का हुआ निःशुल्क वितरण | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

रोटरी क्लब अपना की ओर से मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पी.पी.ई किट, मास्क, सैनिटाइजर का हुआ निःशुल्क वितरण | New India Times

कोरोना, लॉकडाउन के साथ साथ अब अनलॉक 02 के बीच कोविड-19 रोकथाम में सेवा के क्षेत्र में अनवरत बिना रुके कार्य करने वाली संस्था रोटरी क्लब ने सेवा के क्षेत्र में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए रोटरी मंडल 3040 के ग्रांड मेघनगर रोटरी क्लब अपना के तत्वाधान में जिले के मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पी पी ई किट सैनिटाइजर एवं एन 95 मास्क सर्व धर्म गुरुओं के आतिथ्य में निःशुल्क वितरण किए गए।
रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष महेश प्रजापत व सचिव सुमित मुथा ने सर्व धर्म गुरुओं का स्वागत पुष्प एवं मास्क देकर किया।
इस दौरान शंकर मंदिर के पुजारी बलराम महाराज, मस्जिदे अबरार से मौलाना महबूब हाफिज एवं नूर मस्जिद से हाफिज रिजवान, कैथोलिक डायसिस फादर पी. ए थॉमस धर्मगुरु उपस्थित रहे। पी.पी.ई .किट वितरण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ सेलक्सी वर्मा ने अपने विचार व्यक्त कर कोरोना वायरस को हल्के में ना लेकर सेफ्टी रखने की सलाह दी।
बलराम महाराज ने रोटरी के सेवा के कार्यों को सराहा ।रिजवाना ने कोविड-19 में रोटरी के किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए विशेष रूप से कोविड-19 रोकथाम में लोगों की मदद करने की बात कही। फादर पि.ए. थॉमस ने कोविड-19 रोकथाम के कई उपाए बताते हुए लॉकडाउन में रोटरी की मानव सेवाओ के अनुभव साझा किए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article