पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

धार जिला कलेक्टर श्रीकांत बनोट के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त नागेश्वर सोनकेशरी के मार्गदर्शन में जिले में जिला स्तरीय अपराध नियंत्रण दल एवं जिले के दल द्वारा धार जिले के मनावर के गुलाटी एव्ं राजपुरा में मान नदी के किनारे क्षेत्र में दबिश देकर लगभग 12700 किलोग्राम महुआ लहान बरामद, मौके पर लहान के सैंपल लेकर नष्ट कर 370 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915/2000 की धारा 34 (1) (क)(च) के 9 प्रकरण एवं धारा 34(2) का 2 प्रकरण इस प्रकार कुल 11 कायम किये गये। जप्त की गई सामग्री का अनुमानित मूल्य 8,10,500 रूपये है।
उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी गोपाल सिंह राठौर, देवेश चतुर्वेदी, राजेश कुमार जैन, प्रशांत मंडलोई एवं आबकारी उप निरीक्षक एस एन सिंगनाथ, राजकुमार शुक्ला, रोहित मुकाती आरक्षक जोत सिंह मावी, मुद्दसर कुरेशी, रत्ना अमलियार, सेमिल राम भगत एवं कोमल कनेल का सराहनीय योगदान रहा।
