ऊर्जा मंत्री के गृह जनपद में राेज घंटों गायब रहती है बिजली | New India Times

अली अब्बास, मथुरा (यूपी), NIT:

ऊर्जा मंत्री के गृह जनपद में राेज घंटों गायब रहती है बिजली | New India Times

प्रदेश के कैबिनेट ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के गृह जनपद मथुरा में बिजली विभाग द्वारा रोज-रोज कई कई घंटों की कटौती की जा रही है। यह कटौती ऐसे वक्त में की जा रही है जब कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि प्रदेश में निर्बाध बिजली की आपूर्ति की जाएगी। मगर यहां के विद्युत अधिकारियों ने उनके आदेश की अनदेखी कर दी।
मथुरा में भार्गव गली, मंडी रामदास, डीग गेट, आदि क्षेत्रों में बिजली कब चली जाए और कब आ जाए। बिजली जाने आने का कोई समय नहीं है।
आज 29 मई 2020 काे किसी सूचना दिये बिना बिजली सुबह 4:00 बजे से गायब है और शाम के 5:45 बजे तक नहीं आई जिसे इन क्षेत्रों में पानी का संकट व्याप्त हो गया और लोग पानी के लिए भटक रहे हैं।
इस संबंध में जब विद्युत उपभोक्ता, बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन मिलाते हैं ताे उनके नंबर रिसीव नहीं होते है। बिजली उपभोक्ताओं काे जानकारी नहीं मिल पाती की गर्मियों में बिना कोई सूचना के आखिर रोज-रोज कई कई घंटे तक बिजली गायब क्यों रहती है। उपभोक्ताओं में विद्युत अधिकारियों के खिलाफ रोष व्याप्त है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article