घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों की मदद में आई पुलिस, कहा- भोजन करके जाएं | New India Times

जुनैद शेख, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों की मदद में आई पुलिस, कहा- भोजन करके जाएं | New India Times

प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बनी सोनगीर पुलिस भूखे प्यासे मजदूरों के लिए भोजन पानी की व्यवस्था कर रही है। देशभर में लागू लॉकडाउन के बीच अपने घरों की तरफ वापस लौट रहे मजदूरों की मदद में सोनगीर पुलिस की एक पहल को काफी सराहा जा रहा है। दरअसल पुलिस ने प्रवासी मजदूरों के लिए सोनगीर थाना क्षेत्र के
केशरानंद गार्डन पर प्रवासी मजदूरों की भोजन पानी और विश्राम कराने की व्यवस्था की है। प्रतिदिन हजारों फ़ूड पैकेट पानी की बोतलें बिस्किट बांटे जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक चिन्मय पंडित ने मौके पर उपस्थित होकर श्रमिकों को भोजन और फल फ्रूट वितरित किए हैं।

घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों की मदद में आई पुलिस, कहा- भोजन करके जाएं | New India Times

सोनगीर थाना प्रभारी अधिकारी प्रकाश पाटील ने बताया कि प्रवासी मजदूरों और अन्य राहगीरों के लिये जिले में कई जगहों पर भोजनशालाएं चलाई जा रही हैं। इन जगहों में सोनगीर में भोजन शाला की जिम्मेदारी पुलिसकर्मियों और समाजसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवकों की तरफ से संभाली जा रही है। जब तक प्रवासी मजदूरों का सिलसिला चलता रहेगा तब तक खाद्य सामग्री फल फ्रूट श्रमिकों को पहुंचाने का प्रयास पुलिस करती रहेगी।

प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई जा रहीं इन भोजनशालाओं के बाहर पुलिस ने बैनर भी लगवाए हैं, जिन पर लिखा है- कृपया भोजन करके जाएं।

घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों की मदद में आई पुलिस, कहा- भोजन करके जाएं | New India Times

पुलिस अधिकारी प्रकाश पाटील ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए अलग-अलग जगहों पर पीने के पानी का भी इंतजाम किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर राजू भुजबल ने बताया कि महाराष्ट्र और गुजरात से पलायन करने वाले प्रवासी मजदूर खासकर धुलिया जिले से होते हुए अपने मूल निवास स्थानों की ओर जा रहे हैं. ऐसे में कई लोग अपने परिवार के साथ पैदल ही चल पड़े हैं. इन्हीं लोगों की मदद के लिए यह इंतजाम किए गए हैं. अधिकारी ने बताया कि घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों में उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के लोगों की तादाद सबसे ज्यादा है।

अपर पुलिस अधीक्षक भुजबल ने कहा कि
कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस को कड़ी भूमिका निभानी पड़ती है.जिस में कठोर होना पड़ता है. लेकिन पुलिस भी इंसान होती है .पैदल चलते मजदूरो की ऐसी हालत हम से भी नही देखी जाती .इसे देखते हुवे सोनगीर पुलिस स्टेशन का ये अन्नदान का काम तारीफ के काबिल है”।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article