धौलपुर पुलिस ने पिछले सप्ताह राठौर कॉलोनी में हुए झगड़े में हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस ने पिछले सप्ताह राठौर कॉलोनी में हुए झगड़े में हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर देवीसहाय मीणा आरपीएस के निकट सुपरीवीजन में लॉकडाउन की पालना सुनिश्चित कराने और अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज 24 अप्रैल को निहालगंज पुलिस ने पिछले सप्ताह 19 अप्रैल 2020 को धौलपुर शहर की राठौर कॉलोनी में हुए झगड़े में एक व्यक्ति की हुई मौत के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए रोहित चावला पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना निहालगंज के नेतृत्व में मुल्जिमानों की तलाश व गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमें गठित की गई। आज थानाधिकारी थाना निहालगंज को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि आरोपी राजेन्द्र व सोनू बघेला अभी-अभी अपने घर से निकल कर हाईवे की तरफ गये है। इस सूचना पर थानाधिकारी निहालगंज तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम के साथ मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पहुंचे वहां पर दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे जिनको पुलिस टीम ने साहस का परिचय देते हुए दोनों आरोपियों राजेन्द्र व सोनू पुत्रगण पूरन सिंह जातिगण बघेला निवासीगण वाले का पुरा थाना कोतवाली हाल राठौर कॉलोनी थाना निहालगंज को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ व अनुसंधान कराया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article