महाराष्ट्र के पालघर में निर्दोष साधुओं की हत्या महापाप: बापु पटेल। सोनिया गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दोषी पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

महाराष्ट्र के पालघर में निर्दोष साधुओं की हत्या महापाप: बापु पटेल। सोनिया गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दोषी पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

महाराष्ट्र के पालघर में गत दिनों हुई निर्दोष साधुओं की हत्या को लेकर जिला युवक कांग्रेस अलीराजपुर ने पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव को एक ज्ञापन सौंप कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है !
युवा कांग्रेस ने संयुक्त रुप से पत्र सौंपकर कहा कि साधुओ की हत्या करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कि जाए साथ ही मीडिया स्टूडियो में बैठे हुए पत्रकारों का भी सामूहिक बहिष्कार देश की जनता को करना चाहिए जो अपने कर्तव्य से परे हटकर सत्य को दबाते हुए सांप्रदायिकता का रंग देने की कोशिश करते हैं। इन जैेसे स्वार्थी लोगों के कारण लोगों का देश के चौथे स्तंभ से विश्वास डगमगाता जा रहा हे। अलीराजपुर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बापू पटेल, प्रदेश सचिव सोनू वर्मा एवं विधानसभा युवक कांग्रेस के अध्यक्ष तरुण मंडलोई ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर जिस बेशर्मी के साथ अर्नब गोस्वामी ने टिप्पणी की है वह शर्मनाक है। अगर इसे जर्नलिस्ट और फ्रीडम ऑफ प्रेस के नाम पर छोड़ दिया जाता है तो आने वाले समय में किसी भी व्यक्ति को कुछ भी कह कर अपमानित किया जाएगा।
हमारी मांग है कि उस पर कार्रवाई होना अतिआवश्यक है।
वर्तमान में पूरा देश कोरोना संकट से जूझ रहा है, ऐसे वक्त में अर्नब गोस्वामी के द्वारा देश में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की भरपूर कोशीश की जा रही है..।

सोनिया गांधी पर अर्नब गोस्वामी द्वारा की गई टिप्पणी ओछी मानसिकता का परिचय है इसके खिलाफ सख्त कार्यवाही कर इसकी तत्काल गिरफ्तारी की जाए। हमारे देश में जहाँ नारी को देवी का प्रतीक मानकर उनकी पूजा की जाती है, जहाँ बहु को बेटी का दर्जा दिया जाता है उसी देश में एक बहू के सम्मान को ठेस पहुंचाकर अप शब्दों से प्रहार किया जाता है जो कि निंदनीय है। युवा कांग्रेस इस तरह के लोगों की और उनके विचारों की घोर निंदा करता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article