मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कोरोना वैश्विक महामारी (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए बुरहानपुर जिले में निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। इस संकट की घड़ी में जिले के शासकीय व अर्द्धशासकीय विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सहायता राशि जमा करवाई गई है।
इसी तारतम्य में बुरहानपुर जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री राजेश कुमार कौल के निर्देशानुसार जिले के समस्त शासकीय व अर्द्धशासकीय विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों व अन्य संस्था द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष हेतु भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा बुरहानपुर में कुल 21,51,850/- (इक्कीस लाख इक्यावन हजार आठ सौ पचास रूपये) दान राशि जमा करायी गई थी। यह जानकारी भारतीय रेडक्रास सोसायटी बुरहानपुर के चेयरमेन डॉ.के.पी.श्रोती द्वारा दी गई। डॉ.श्रोती ने बताया कि उक्त राशि को कलेक्टर श्री कौल के निर्देशों पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा बुरहानपुर द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करायी गई।
