अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के थाना गौतम नगर इलाके में एक 17 वर्षिये यूवती की पानी भरते समय कुएं में गिरकर में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह कल लगभग शाम चार बजे का हादसा है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना गौतम नगर के रेशम केंद्र में शिवानी मालवीय 17 वर्ष पुत्री रतनलाल मालवीय लगभग 4 बजे शाम कुएं पर पानी भरने गई थी। अचानक उसका पैर फिसल गया जिस से वह गहरे कुएं में जा गिरी जिस से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब इस की भनक घर वालों को लगी तो उन लोगों ने इस की सूचना पुलिस को दी। तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस ने गोता खोरों की मदद से उसके शव को बाहर निकलवा कर पोस्ट मार्टम के लिए हमीदिया हॉस्पिटल भेज दिया। वहीं मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
कुएं की हालत देख कर सवाल यह उठ रहा है कि क्या उस घर के लोगों के पास पानी का कोई और साधन नहीं है जो की इतना गंदा पानी इस्तेमाल के लिए मजबूर हैं, यह एक जाँच का विषय है।
