सहार प्रधान अजमल अली ने किया कोरोना योद्धाओं का स्वागत | New India Times

अली अब्बास, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

सहार प्रधान अजमल अली ने किया कोरोना योद्धाओं का स्वागत | New India Times

मथुरा जिला के थाना बरसाना के अंतर्गत गांव सहार के ग्राम प्रधान द्वारा कोरोना वायरस से युद्ध लड़ रहे योद्धाओं का सुरक्षा कवच देकर स्वागत किया। आपको बता दें कि आज सहार पुलिस चौकी पर प्रधान अजमल अली शेख द्वारा पुलिसकर्मियों एवं मीडिया कर्मियों का दुपट्टा पहनाकर एवं सभी योद्धाओं को युद्ध के लिए सुरक्षा कवच रूपी मास्क सैनिटाइजर एवं हैंड ग्रेप्स देकर तहे दिल से अभिनंदन किया।
जहां एक ओर हर गांव शहर एवं जिलों से कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। वहीं गोवर्धन तहसील क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन एवं मीडियाकर्मियों व चिकित्सा विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों की सतर्कता के चलते प्रत्येक व्यक्ति आज सुरक्षित रहें इसके लिए इन्होंने कोरोना की जंग में युद्ध लड़ रहे योद्धाओं को सम्मान प्रदान किया है। हम आपको यह भी बता दें कि अजमल अली शेख द्वारा कई दिनों से गांव में गरीब एवं मजदूर लोगों के लिए राहत सामग्री जैसे राशन वितरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article