धौलपुर बसेडी पुलिस ने 7550 रुपये की राशि सहित तीन व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर बसेडी पुलिस ने 7550 रुपये की राशि सहित तीन व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र वर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त सरमथुरा श्री प्रवेन्द्र सिंह आरपीएस के निकट सुपरीवीजन में धौलपुर पुलिस को अपराधों की रोकथाम के सम्बन्ध में बसेडी पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। जिले में पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस लगातार अवैध हथियारों, हथियार तस्करों, वांछित अपराधियों एवं जुआ खेलने वालों की धरपकड हेतु प्रभावी कार्यवाही कर रही है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि आज दिनांक 12.02.2020 को पुलिस निरीक्षक श्री लल्लूराम मीणा थानाधिकारी थाना बसेडी को जरिए मुखबिर थाना इलाके के सिगना का नगला नहर रोड पर जुआ होने की सूचना मिली थी। जिस पर थानाधिकारी थाना बसेडी
ने हैड कानि. सूरजमल, हैड कानि. प्रेमसिंह, कानि. सत्येन्द्र, कानि. विजयराम, कानि. घनश्याम की टीम गठित कर मुताबिक मुखबिर की सूचना पर रवाना किया गया। उक्त पुलिस टीम ने सिगना का नगला रोड नहर के पास पहुंच कर सरेआम हार-जीत का दाव लगाते हुए मुल्जिम तेजप्रकाश पुत्र रामभरोसी, अनिल कुमार पुत्र रामनाथ जातिगण वैश्य निवासीगण जारगा थाना बसेडी एवं रविन्द्र पुत्र चन्द्रभान जाति खटीक निवासी जारगा थाना बसेडी जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया। जिनके पास से जुआ राशि 7550 रुपये व ताश के पत्ते बरामद किये गये है। प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article