राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी पुलिस थाना में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत शंकर यादव पिता बैजनाथ यादव उम्र 59 वर्ष निवासी चिकली जमुनिया से 35 पाव देशी लाल मसाला शराब जप्त कर 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर, एस आई वीणा विश्कर्मा, आरक्षक राजीव तोमर, आरक्षक घनश्याम सेन उपस्थित रहे।
