नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोविंद ने 2 स्वर्ण तथा प्रिया ने स्वर्ण पदक जीता | New India Times

साबिर खान, नई दिल्ली, NIT:

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोविंद ने 2 स्वर्ण तथा प्रिया ने स्वर्ण पदक जीता | New India Times

नई दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित गुरुनानक खेल परिसर में 1-2फरवरी को आयोजित हुई नॉर्थ इंडिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में कस्बा सौंख के निकटवर्ती तालफरा के गोविंद ने सर्विसज की ओर से खेलते हुए जूनियर व सीनियर वर्ग के 56 किलो भार में180 किलो भार उठाकर दो स्वर्ण पदक जीते तथा वहीं नगला शीशराम की प्रिया सिंह ने जूनियर वर्ग 56 किलो जूनियर महिला वर्ग में 110 किलो डेडलिफ्ट उठाकर स्वर्ण पदक जीता।

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोविंद ने 2 स्वर्ण तथा प्रिया ने स्वर्ण पदक जीता | New India Times

विदित हो कि हाल ही में प्रिया सिंह को रॉ पावरलिफ्टिंग फेडरेशन यूपी स्टेट का जरनल सेक्रेटरी भी बनाया गया है। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता तथा कोच गुरमीत सिंह एवं रॉ पावर लिफ्टिंग फेडरेशन के जनरल सेक्टरी गुरप्रीत सिंह, आईओसी के डीजीएम ए के गौतम, भारत सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र पाण्डव, कमलदीप सिंह चावला, टी.वी संतोष कुमार को दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article