प्रीति श्रीवास्तव, जयपुर (राजस्थान), NIT:

तानसेन संगीत महाविद्यालय मानसरोवर जयपुर की ओर से 2 फरवरी 2020 रविवार को म्यूजिक एवं डांस फेस्टिवल Tannz 2020 रविंद्र मंच इनडोर ऑडिटोरियम रामनिवास बाग जयपुर में शाम 5:00 बजे से 9:00 बजे तक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 300 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं जिन्होंने विभिन्न वाद्य यंत्रों जैसे गिटार, कीबोर्ड, ड्रम, वॉल्यूम, तबला, वोकल एवं वेस्टर्न डांस, डांस कथक आदि से अपनी प्रस्तुति दी।

निर्देशक प्रखर सोमानी ने बताया कि विद्यार्थियों को अपना हुनर दिखाने के लिए एक बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा एवं सिखाएं हुए गुरु से डांस एवं म्यूजिक की दुनिया में आगे बढ़ेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुनील जी महेश्वरी एवं श्री राजेश मीणा जी (डायरेक्टर संजीवनी ग्रुप जयपुर) रहे। कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे । सभी शिक्षकों ने मंच की पूजा कर कार्यक्रम प्रारंभ किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को पारितोषिक वितरण किया गया एवं मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया गया।
तानसेन संगीत महाविद्यालय ने इस कार्यक्रम के जरिए बच्चों को मंच प्रदान किया। कार्यक्रम में कव्वाली, देश भक्ति, निर्भया कांड जैसे अन्य कई उदाहरणों के साथ बच्चों ने प्रस्तुतिया दी।

तानसेन संगीत महाविद्यालय के छात्र और छात्राओं ने ड्राइंग एंड पेंटिंग की एग्जिबिशन का आयोजन किया। इस एग्जीबिशन में बच्चों ने अपनी कलाओं को प्रदर्शित करके लोगों का मन मोह लिया। तानसेन संगीत महाविद्यालय के इस आयोजन में प्रीति श्रीवास्तव, कुलदीप शर्मा, कुमार आर्यन, राज धोलीवाल, यश गुप्ता, आकाश मिश्रा, राहुल बैरवा, राजेश चौहान ने अपना योगदान देकर कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस कार्यक्रम में डायरेक्टर प्रखर सोमानी की पत्नी मेघा सोमानी ने अपने निर्देशन में इस कार्यक्रम को संभाला।
