प्रदेश सरकार की ओर से चलाया गया स्वच्छता अभियान अंबेडकरनगर के अकबरपुर व अन्य क्षेत्रों में साबित हो रहा है केवल दिखावा, जगह-जगह पड़े हैं कचरे के ढेर व बजबजा रही हैं नालियां | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

प्रदेश सरकार की ओर से चलाया गया स्वच्छता अभियान अंबेडकरनगर के अकबरपुर व अन्य क्षेत्रों में साबित हो रहा है केवल दिखावा, जगह-जगह पड़े हैं कचरे के ढेर व बजबजा रही हैं नालियां | New India Times

प्रदेश सरकार की ओर से चलाया गया स्वच्छता अभियान अंबेडकरनगर जिले में केवल दिखावा ही साबित हो रहा है, जगह-जगह गंदगी के ढेर ढेर दिख रहे हैं और नालियां भी भरी हुई हैं।

स्वच्छता अभियान के तहत झाडू लगाकर साफ सफाई करते हुए फोटो खिंचाने के बाद मीडिया व सोशल मीडिया में छाए रहने वाले अकबरपुर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष व पालिका के कर्मचारियों ने उस समय इस बात की कल्पना भी नहीं किये होंगे कि वे केवल एक दिन साफ-सफाई कर जो सुर्खियां बटोर रहे हैं बाद में क्या स्थिति होगी।

प्रदेश सरकार की ओर से चलाया गया स्वच्छता अभियान अंबेडकरनगर के अकबरपुर व अन्य क्षेत्रों में साबित हो रहा है केवल दिखावा, जगह-जगह पड़े हैं कचरे के ढेर व बजबजा रही हैं नालियां | New India Times

आज अकबरपुर शहर ही नहीं बल्कि क्षेत्र के सभी वार्ड की स्थिति ऐसी है कि नालियों व सार्वजनिक स्थलों में गंदगी बजबजा रही है जिसकी साफ सफाई के लिए इन दिनों जिम्मेदार अफसर दिखाई नहीं देते। जैसा कि करीब 3 महिने पूर्व हाथ में झाडू लेकर साफ सफाई करते हुए स्वच्छता अभियान को गति देने में लगे हुए थे जबकी इन दिनों क्षे़त्र के सार्वजनिक स्थलों में साफ सफाई की सख्त जरूरत महसूूस की जा रही है।
क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों में पसरी हुई गंदगी की ओर इशारा करते हुए अब लोग यह कहने लगे हैं कि कहां गई स्वच्छता अभियान और स्वच्छता अभियान चलाकर हाथ में झाड़ू लेकर झाडू लगाने वाले कहां भाग गए? लोगों का यह भी कहना है कि स्वच्छता अभियान चलाकर नगर पालिका ने झूठी वाहवाही लूटने और मीडिया में बने रहने के लिए फोटो खिंचाते हुए देखे गए थे, ऐसा दिखावे का अभियान चलाने से क्या फायदा? शहजादपुर स्थित गांधी चौक के बगल गणपत होटल के पास नालियां पूरी तरह से अटी पड़ी हैं मगर कोई सुनने वाला नहीं है और स्वच्छता अभियान का फीडबैक लिया जा रहा है। यहां पर ‌मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। यहां जगह-जगह गंदगी बजबजा रही है और मच्छरों के काटने से मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारी होने का खतरा भी मंडरा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article