मध्य प्रदेश प्रशासन के मुख्य सचिव श्री एसआर मोहंती ने ओरछा महोत्सव की तैयारियों का किया निरीक्षण | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश प्रशासन के मुख्य सचिव श्री एसआर मोहंती ने ओरछा महोत्सव की तैयारियों का किया निरीक्षण | New India Times

मध्य प्रदेश प्रशासन के मुख्य सचिव श्री एसआर मोहंती ने रविवार को निवाड़ी जिले के प्रवास के दौरान ओरछा में नमस्ते ओरछा महोत्सव 2020 की तैयारियों का निरीक्षण किया। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तीन दिवसीय नमस्ते ओरछा महोत्सव 2020 का आयोजन 6 से 8 मार्च 2020 में राम राजा की नगरी ओरछा में किया जा रहा है। मुख्य सचिव श्री मोहंती दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा ओरछा पहुंचे। उनके साथ प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग श्री पंकज राग, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री संजय दुबे, प्रमुख सचिव उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग डॉ राजेश राजौरा, सचिव आयुक्त मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम श्री फैज अहमद किदवई तथा संचालक जनसंपर्क विभाग श्री ओपी श्रीवास्तव ओरछा पहुंचे।

ऐतिहासिक धरोहरों और प्रमुख पर्यटन स्थलों का किया भ्रमण

मध्य प्रदेश प्रशासन के मुख्य सचिव श्री एसआर मोहंती ने ओरछा महोत्सव की तैयारियों का किया निरीक्षण | New India Times

मुख्य सचिव मोहंती ने पर्यटन नगरी ओरछा में सर्वप्रथम श्रामराजा सरकार के दर्शन किये। श्री मोहंती ने प्रमुख पर्यटन स्थलों रामराजा मंदिर, जहांगीर महल, गंज मोहल्ला स्थित प्राचीन कल्पवृक्ष, लक्ष्मी मंदिर, हेरिटेज होटल, शीश महल, हरदौल बैठका, छतरियां तथा तुंगारण अभयारण्य का अवलोकन कर महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रमुख स्थलों के सौंदर्य करण नवीनीकरण स्वच्छता और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य सचिव श्री मोहंती ने कहा कि महोत्सव के माध्यम से ओरछा को टूरिस्ट फ्रेंडली बना कर देश के पर्यटन मानचित्र पर उभारने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी टीम की तरह कार्य करें और ओरछा का सर्वांगीण विकास करें। भ्रमण के दौरान मुख्य सचिव श्री मोहंती ने ओरछा में स्थानीय जनों से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने दुकानदारों से चर्चा की एवं महोत्सव की तैयारियों तथा ओरछा से संबंधित विषयों पर चर्चा की।
भ्रमण के दौरान मुख्य सचिव के साथ सागर संभागायुक्त श्री आनंद कुमार शर्मा, आईजी श्री एस के सक्सेना, डीआईजी श्री अनिल माहेश्वरी एवं संबंधित अधिकारी तथा कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह, एसपी श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव सहित जिले के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।                  

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article