अखिल भारतीय संतमत सत्संग के 109 वें वार्षिक अधिवेशन के लिए हुई बैठक | New India Times

अतीश दीपंकर, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

अखिल भारतीय संतमत सत्संग के 109 वें वार्षिक अधिवेशन के लिए हुई बैठक | New India Times

भागलपुर जिले के कहलगांव में आज रविवार को अखिल भारतीय संतमत सत्संग के 109 वें वार्षिक अधिवेशन को सफल एवं भव्यता पूर्वक संपन्न कराने के एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रो० रत्नेश्वर सिंह ने किया। बैठक में विभिन्न पहलुओं पर सत्संग प्रेमियों के द्वारा समीक्षा की गई। इस कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं महात्माओं के लिए विशेष कर रहने, खाने एवं अन्य व्यवस्थाओं मे किसी प्रकार की कठिनाई ना हो इसके लिए कई समिति का गठन किया गया तथा समिति के द्वारा स्थल का भी मुआयना किया गया और यह निर्णय लिया गया कि मंच, पंडाल एवं ठहरने की व्यवस्था हेतु कुल 6 पंडाल का निर्माण किया जाएगा तथा समारोह स्थल पर एक बड़ा भव्य मंच का निर्माण कराया जायेगा।इस कार्य के सहयोग हेतु कई एक समिति भी बनाई गई।

आज की बैठक में राजेंद्र प्रसाद महतो, दयानंद मंडल, नरेश कुमार सुमन, प्रवीण कुमार राणा, अरुण कुमार यादव, सुनील पासवान, अर्जुन मंडल,संतोष गुप्ता, कार्तिक मंडल, अंजना कुमार, कार्तिक मंडल, बलराम पाण्डेय, दिनेश प्रसाद मंडल, डा० रामजी पासवान, कामेश्वर रजक, रियन, नवल किशोर सिंह, जयप्रकाश मालदार, प्रभास प्रसाद सिंह, राजकुमार शर्मा, ब्रह्मदेव सिंह ,गणेश चंद्र, गंगा प्रसाद साह, डॉ० अंबिका प्रसाद मंडल, नंद किशोर पासवान, सत्यनारायण के अलावे दर्जनों सत्संग प्रेमी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article