नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

अमरीका द्वारा भारत को रशिया से तेल खरीदने की इजाज़त नहीं दी जाने के कारण भारत की संप्रभुता और ऊर्जा सुरक्षा खतरे में पड़ चुकी है देश में पेट्रोल डीज़ल का स्टॉक तेजी से घट रहा है। आने वाले दिनों में पेट्रोल पंप लॉक डाउन के जद में आ सकते हैं। देवेन्द्र फडणवीस सरकार को तीन कैबिनेट मंत्री देने वाले जलगांव जिले की जनता पेट्रोल के लिए रात रात भर पेट्रोलिंग कर रही है। गिरीश महाजन के जामनेर में तो आलम यह है कि इंधन टैंकर आने की खबर मिलते हि लोग आधी रात को पेट्रोल पंप की ओर दौड़ रहे हैं।

जलगांव भुसावल में राजमार्गों से सटे सारे पेट्रोल पंप जवाब देने लगे है। अमरीका की मूर्खता के कारण बंद स्ट्रेट ऑफ होर्मूस हिंदुस्तान मे यूरिया और रासायनिक उत्पादों की भयानक कमी का संकट लाने जा रहा है। ट्रैक्टर से जमीन तैयार करने वाले किसान डीज़ल के लिए पेट्रोल पंप पर रात बिता रहे हैं। मनमाड के पानेवाड़ी ऑयल डिपो से आनेवाले टैंकर का इंधन प्रकृति की लूट मचाने वाले डंपर गैंग का सत्ताधारी सरगना पहले से बुक कर रख रहा है। जिसके चलते मिडल क्लास और किसानों को पेट्रोल डीज़ल नहीं मिल रहा है। भ्रष्टाचार के दीमक ने सड़ा दिया सिस्टम अब कॉकरोच से सफ़ाई की मांग कर रहा है।
कहा है आपदा प्रबंधन विभाग :
विदेश नीति से राजनीति चमकाने वाले मोदी जी की नकल कर राज्य सरकारों में अपनी इमेज बनाने वाले नाकाम मंत्रीयों से जनता नाखुश है। नासिक सिंहस्थ अर्ध कुंभ के लिए 18 हजार करोड़ रुपए का टेंडर भरने वाले आपदा प्रबंधन विभाग ने इंधन इमर्जेंसी से हाथ खड़े कर दिए हैं। रोड पर धार्मिक इवेंट शो करने वाले सारे मंत्री और उनका पार्टी केडर पेट्रोल पंपों पर खड़ी जनता के बीच जाने से बच रहा है। विपक्ष जनाक्रोश के भरोसे बिना मेहनत सत्ता में आने का सपना देख रहा है जब कि उसके पदाधिकारी बीजेपी के स्लीपर सेल बनकर विपक्षी दलों में काम कर रहे हैं।

