दातलावादी में निर्माणाधीन ओपन जिम में भारी अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने जांच और कार्यवाही की उठाई मांग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दातलावादी में निर्माणाधीन ओपन जिम में भारी अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने जांच और कार्यवाही की उठाई मांग | New India Times

जुन्नारदेव अंतर्गत ग्राम दातलावादी में वे.को.ली. के माध्यम से कराए जा रहे ओपन जिम निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य अत्यंत घटिया स्तर का किया जा रहा है। निर्माण में निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है तथा कार्य स्वीकृत इस्टीमेट एवं तकनीकी मापदंडों के विपरीत किया जा रहा है।

दातलावादी में निर्माणाधीन ओपन जिम में भारी अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने जांच और कार्यवाही की उठाई मांग | New India Times

इस संबंध में पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत प्रस्तुत की जा चुकी है, किंतु आज दिनांक तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। शिकायत के बावजूद निर्माण कार्य लगातार उसी तरीके से जारी है, जिससे यह प्रतीत होता है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा ठेकेदार को संरक्षण दिया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार ओपन जिम में लगाए जा रहे उपकरण एवं संरचनाएं इतनी निम्न गुणवत्ता की हैं कि उपयोग से पहले ही टूटने और क्षतिग्रस्त होने लगी हैं। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा अपनी लापरवाही छिपाने के लिए मशीन चोरी होने जैसी भ्रामक बातें कही जा रही हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि सामग्री खराब गुणवत्ता के कारण टूट रही है।

ग्रामीणों ने इस मामले को शासकीय राशि के दुरुपयोग एवं भ्रष्टाचार से जुड़ा बताया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं की गई तो लाखों रुपये व्यर्थ चले जाएंगे तथा ग्रामीणों को किसी प्रकार का स्थायी लाभ प्राप्त नहीं होगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से रोका जाए। साथ ही दोषी ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की तकनीकी जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने तथा घटिया निर्माण पाए जाने पर कार्य को गुणवत्ता मानकों के अनुसार दोबारा कराने की मांग भी की है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस गंभीर मामले में शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणजन उच्च स्तर पर शिकायत और जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं अधिकारियों की होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article