भीषण गर्मी में बार-बार बिजली कटौती से भुसावल के नागरिक परेशान | New India Times

इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भीषण गर्मी में बार-बार बिजली कटौती से भुसावल के नागरिक परेशान | New India Times

भीषण गर्मी के बीच भुसावल शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती ने नागरिकों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। ग्रीन पार्क, मोहम्मद अली रोड, 32 खोली, मुस्लिम कॉलोनी, जिया कॉलोनी, अली रजा अयान कॉलोनी, हलीमा मस्जिद परिसर सहित आसपास के कई इलाकों में बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, एमएसईबी (MSEB) की ओर से बार-बार बिजली कटौती के साथ-साथ लो वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। अचानक बिजली गुल हो जाने से लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को हो रही है।
गर्मी और उमस के बीच बिजली बाधित होने से पंखे, कूलर और अन्य जरूरी उपकरण बंद हो जाते हैं, जिससे हालात और भी असहनीय हो जाते हैं। वहीं, छात्रों की पढ़ाई और आम लोगों के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। रात के समय बार-बार बिजली जाने से लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है।
नागरिकों ने बिजली विभाग से मांग की है कि समस्या का स्थायी समाधान किया जाए और नियमित रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article