रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

हज-ए-बेतुल्लाहा की अदायगी के लिए मेघनगर से 50 से अधिक हज यात्रियों का जत्था अवंतिका सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए मुंबई के लिए रवाना हुआ। वहां से सभी यात्री हवाई मार्ग से जेद्दा पहुंचेंगे और फिर मक्का व मदीना शरीफ में हज के अरकान अदा करेंगे।
मेघनगर रेलवे स्टेशन पर हाजियों को विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में परिजन, मित्र और नगरवासी मौजूद रहे। इस दौरान भावुक माहौल में सभी ने हाजियों से मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ करने की गुजारिश की।
हज यात्रा के दौरान हाजियों को तवाफ, सफा-मरवा की सई, कुर्बानी, बाल मुंडवाना, मीना व मुजदल्फा में कयाम और शैतान को कंकरी मारने जैसे महत्वपूर्ण अरकान अदा करने होते हैं। इस पवित्र यात्रा को इस्लाम में विशेष महत्व दिया गया है।
हदीस के अनुसार, हजरत उमर (रज़ि.) ने फरमाया कि बेहतरीन हाजी वह है जिसकी नीयत में खालिसियत हो, खर्च पाक हो और अल्लाह पर पूरा यकीन हो। वहीं, पैगंबर हजरत मोहम्मद (सल्ल.) ने इरशाद फरमाया कि “हज-ए-मबरूर का बदला जन्नत के सिवा कुछ नहीं,” और उसकी पहचान लोगों को खाना खिलाना तथा अधिक से अधिक सलाम करना है।
रवाना होने वाले हाजियों में मौलाना रिजवान पटेल, फरहाना पटेल, अनीश शेख, फातिमा शेख, डॉ. फज्जू पठान, नहार खान पठान, नसीम खान पठान, सलीम खान सहित अन्य शामिल हैं।

