मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के वार्ड क्रमांक 12 के निवासियों ने तहसीलदार ज्योति ठोके को पत्र सौंपकर अवगत कराया कि शासकीय चंद्रशेखर प्राथमिक/मिडिल स्कूल के एक कक्ष का दुरुपयोग किया जा रहा है।

नागरिकों के अनुसार, पूर्व में उक्त कक्ष का उपयोग कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए किया जाता था। साथ ही जानकारी के मुताबिक यह भवन WCL (Western Coalfields Limited) द्वारा “मंगल भवन” अर्थात सामुदायिक उपयोग के उद्देश्य से उपलब्ध कराया गया था।
आरोप है कि वर्ष 2017 से उक्त कक्ष में एक निजी व्यक्ति, जो पूर्व कांग्रेस पार्षद बताया जा रहा है, द्वारा जिम का संचालन किया जा रहा है।
तहसीलदार ज्योति ठोके को सौंपे गए ज्ञापन में उपस्थित नागरिकों ने निम्न मांगें और शिकायतें रखीं—
1. उक्त कक्ष शासकीय/सार्वजनिक संपत्ति है, जिस पर संबंधित व्यक्ति द्वारा निजी ताला लगाकर कब्जा किया गया है।
2. पिछले लगभग 9 वर्षों से इस कक्ष का व्यक्तिगत रूप से उपयोग किया जा रहा है।
3. स्थानीय युवाओं से ₹300 से ₹2500 तक मासिक शुल्क वसूला जा रहा है।
4. जो युवक शुल्क नहीं देते, उन्हें जिम के उपयोग से वंचित किया जाता है।
5. WCL द्वारा “मंगल भवन” के रूप में सामुदायिक उपयोग हेतु उपलब्ध कराए गए इस कक्ष का इस्तेमाल निजी लाभ के लिए किए जाने का आरोप लगाया गया है।

