मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुर्णा में आए दिन लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटनाओं में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। मोटरसाइकिल चलाने वाले कई लोग हेलमेट का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। छोटे बच्चे, जिनके पास लाइसेंस नहीं है, वे भी तेज रफ्तार से वाहन चला रहे हैं। चेकिंग के दौरान बड़ी गाड़ियों में भी अधूरे दस्तावेज पाए गए।
कई वाहन बिना इंश्योरेंस, पीयूसी, फिटनेस और बिना लाइसेंस के चलते हुए पाए गए। इस पर यातायात प्रभारी आकांक्षा सहारे, सह प्रभारी सोनी साहब एवं यातायात पुलिस टीम ने चालानी कार्रवाई की और लोगों को जागरूक भी किया।
एसपी एवं एडिशनल एसपी के आदेश-निर्देश के अनुसार बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट और लापरवाही बरतने वालों के लाइसेंस निलंबित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
यातायात सप्ताह के दौरान पांढुर्णा जिले में जगह-जगह चेकिंग की जा रही है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

