जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में आगजनी और दंपति पर हमला, बाइक जलकर खाक | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में आगजनी और दंपति पर हमला, बाइक जलकर खाक | New India Times

जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुआरी में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, घर में रह रहे पति-पत्नी ने आरोप लगाया है कि तीन लोगों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे पति लहूलुहान हो गया, जबकि पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपियों ने घर में आग लगा दी, जिससे एक बाइक जलकर खाक हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही 112 डायल की टीम, जिसमें पायलट शिव अमरवंशी, आरक्षक योगेश जांगले, आरक्षक संस्कार बघेल और सैनिक दुर्गेश कुमरे शामिल थे, मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
यह घटना शनिवार, 4 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article