प्रधानमंत्री जी हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहें हैं : विधायक अर्चना चिटनिस | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

प्रधानमंत्री जी हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहें हैं : विधायक अर्चना चिटनिस | New India Times

विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर विधानसभा के बूथ क्रमांक-254 इंदिरा कॉलोनी पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया।

इस दौरान पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री लखन पटेल, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

मन की बात सुनने के बाद श्रीमती चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात‘ कार्यक्रम हर समाज वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। मान.प्रधानमंत्री ने युवाओं, महिलाओं को रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की जो बात कही है, उससे लोगों का जीवन भी बेहतर होगा और देश भी आत्मनिर्भर बनेगा।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ‘मन की बात‘ कार्यक्रम में देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों व संस्थाओं की सफलता की कहानी देश की जनता के सामने लाकर लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को प्रतिपादित करते हुए देश के विकास में उनके योगदान की बात की है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं को विकास की मुख्य धारा से जोड़कर देश के विकास में उनके योगदान पर भी बात की है।

प्रधानमंत्री ने युवाओं को फिटनेस बढ़ाने, नवाचार को बढ़ावा देने, अमृत तालाब योजना में मछली पालन करने, कोल्ड स्टोरेज के जरिए लोगों को रोजगार के अवसर पैदा करने और अपनी आय बढ़ाने के कई मंत्र दिए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को देश-प्रदेश के हर व्यक्ति को सुनना चाहिए, इससे स्वयं नई-नई जानकारी मिलती है, जिससे प्रेरणा लेकर लोग खुद की आय बढ़ाने के साथ देश और समाज को और मजबूती देने में अपना योगदान दे सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article