संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशानुसार एवं डीएसपी ट्रैफिक अजीत चौहान के मार्गदर्शन में सिटी सेंटर स्थित अलकापुरी तिराहा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक इंचार्ज धनंजय शर्मा ने किया।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। बिना नंबर प्लेट के चल रहे 8 वाहनों से ₹4000 का जुर्माना वसूला गया। वहीं मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 8 वाहनों पर भी ₹4000 का चालान किया गया।

इसके अलावा बिना वैध दस्तावेज या लापरवाही से वाहन चलाने वाले 5 चालकों पर ₹5000 का जुर्माना लगाया गया। हूटर लगाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 3 वाहन चालकों से ₹9000 का जुर्माना वसूला गया।
ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

