आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

छिंदवाड़ा जिला के कुंडालीकला स्थित आर्मी पब्लिक द इंटरनेशनल एकेडमी का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए, जिससे पूरे स्कूल परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विद्यालय की होनहार छात्रा आईज़ा मंसूरी ने बिना किसी कोचिंग के अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी के दम पर कक्षा पहली में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में तीसरा स्थान हासिल किया और टॉप-3 में अपनी जगह बनाई। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
आईज़ा मंसूरी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता मोहम्मद आरिफ (राजा) मंसूरी, माता फिजा मंसूरी के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही उनकी सफलता का मूल मंत्र है।
इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर श्री के. के. वर्मा एवं प्राचार्य श्री सदाफल सहित समस्त स्टाफ ने आईज़ा मंसूरी और सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की निष्ठा और विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का प्रतिफल है।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है, ताकि वे भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
अंत में स्कूल प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके निरंतर प्रगति और सफलता की शुभकामनाएं दीं।

