पुसद में ईद मिलन व “मस्जिद परिचय” कार्यक्रम सम्पन्न, सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश | New India Times

मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

पुसद में ईद मिलन व “मस्जिद परिचय” कार्यक्रम सम्पन्न, सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश | New India Times

रमजान ईद के अवसर पर पुसद में जमाअते इस्लामी हिंद और जामा मस्जिद ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में “मस्जिद परिचय एवं ईद मिलन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न धर्मों, सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिगंबर जगताप (विभागीय अध्यक्ष, मराठा सेवा संघ महाराष्ट्र), लक्ष्मण भाऊ कांबळे (डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर प्रबोधन पर्व उत्सव समिति, पुसद), एडवोकेट जांभुळकर (समता सैनिक दल, पुसद), हरगोविंद कदम (शहराध्यक्ष, मराठा सेवा संघ, पुसद), संतोष सुरवाडे (राज्य प्रशिक्षक, भारत मुक्ति मोर्चा), गणपतराव गवाडे (आदिवासी परिषद, भारत मुक्ति मोर्चा), नगरसेवक राजू सोलंके एवं समीर गवळी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज खलील शम्सी द्वारा पवित्र कुरआन के पाठ से हुई। इसके पश्चात शेख नईम साहब ने प्रस्तावना प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता मुजीब देवणीकर ने मस्जिद का परिचय सरल मराठी भाषा में देते हुए अजान, नमाज और खुतबा की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझाया। उन्होंने रमजान महीने के महत्व और उसके उद्देश्य पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन सैय्यद सलमान ने प्रभावी ढंग से किया। अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों को पारंपरिक मिठाई “शीरखुरमा” परोसा गया।
इस आयोजन की सफलता में जामा मस्जिद ट्रस्ट का विशेष सहयोग रहा, वहीं गढ़ी वार्ड के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article