बिहार दिवस पर कहलगांव के विक्रमशिला बिहार में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजित, बिहारी होना सम्मान की बात है: एसडीओ | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार दिवस पर कहलगांव के विक्रमशिला बिहार में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजित, बिहारी होना सम्मान की बात है: एसडीओ | New India Times

बिहार दिवस के अवसर पर कहलगांव शहर के गांगुली पार्क स्थित विक्रमशिला बिहार में भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीओ कृष्ण चंद्र गुप्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

बिहार दिवस पर कहलगांव के विक्रमशिला बिहार में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजित, बिहारी होना सम्मान की बात है: एसडीओ | New India Times

मौके पर एसडीओ श्री गुप्ता ने कहा कि बिहारी होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जब बिहार के लोग बाहर जाते हैं और अपनी पहचान बताते हैं, तो उनकी क्षमता और प्रतिभा की सराहना होती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहारी होना अपमान नहीं, बल्कि सम्मान की बात है।
उन्होंने बिहार के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां अनेक महापुरुषों ने जन्म लिया है और बिहार के लोगों ने देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

बिहार दिवस पर कहलगांव के विक्रमशिला बिहार में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजित, बिहारी होना सम्मान की बात है: एसडीओ | New India Times

इस अवसर पर डॉ. प्रो. राजकुमार साह, कहलगांव प्रमुख नूतन कुमारी, पीरपैंती प्रमुख रश्मि कुमारी, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
अंत में सभी ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की उन्नति और प्रगति की कामना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article