संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर शहर के प्रसिद्ध ईएनटी (कान-नाक-गला) विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र बंसल पिछले लगभग 20 वर्षों से मरीजों की सेवा में समर्पित होकर स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना चुके हैं। अपने अनुभव, सरल स्वभाव और सटीक उपचार के कारण वे मरीजों के बीच भरोसेमंद डॉक्टर के रूप में जाने जाते हैं।
डॉ. बंसल ने एमबीबीएस और एम.एस. (ईएनटी) की डिग्री जी.आर. मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर से प्राप्त की और यहीं से अपने चिकित्सा करियर की शुरुआत की। ईएनटी और हेड-एंड-नेक सर्जरी में विशेषज्ञता रखने वाले डॉ. बंसल कान, नाक, गला, साइनस, श्वसन मार्ग तथा संबंधित बीमारियों के उपचार में दक्ष हैं। उन्हें सुनने की समस्या, साइनस, स्लीप डिसऑर्डर, वॉइस और थ्रोट से जुड़ी समस्याओं के इलाज का भी व्यापक अनुभव है।
वर्तमान में डॉ. बंसल ग्वालियर के कई अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिनमें सत्यम ईएनटी केयर सेंटर, सेमल हॉस्पिटल और अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल शामिल हैं। मरीज उनके मानवीय व्यवहार और स्पष्ट सलाह की सराहना करते हैं।
डॉ. बंसल का मानना है कि “एक अच्छा डॉक्टर केवल बीमारी का इलाज नहीं करता, बल्कि मरीज को उम्मीद और हौसला भी देता है।” इसी सोच के साथ वे हर मरीज का समर्पण और संवेदनशीलता के साथ इलाज करते हैं।

