मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के ग्राम नेर में त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति माता रमाबाई की 128वीं जयंती भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री दत्तू मेढ़े के मुख्य आतिथ्य में समारोहपूर्वक श्रद्धा और निष्ठा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे गाँव में सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया तथा भाषण, नृत्य और गीत प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं।
मुख्य अतिथि श्री दत्तू मेढ़े ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के लोगों को शराब छोड़ने का संकल्प लेना चाहिए और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए तथा स्वरोजगार के अवसर पैदा करने चाहिए। तभी समाज सच्ची प्रगति कर सकता है।
इस कार्यक्रम में संतोष तायडे, रघुनाथ दामोदरे, एकनाथ दामोदरे, फकीरा लालचंद, आत्माराम लालचंद, जंगलू सिरतुरे, विनोद दामोदरे, देवानंद दामोदरे, सुरेश मोतीराम, राजेंद्र सिरतुरे, राहुल दामोदरे, राजेश रमेश, श्रावण दामोदरे, प्रमोद सोमा सिरतुरे, प्रमोद बिसन सिरतुरे, मिथुन सिरतुरे, सिद्धार्थ वसंता सिरतुरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

