कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने पीएमश्री विद्यालय झकनावदा में ‘गुरुदेव श्री काशीगिरीजी यूकेजी कक्ष’ का किया लोकार्पण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने पीएमश्री विद्यालय झकनावदा में ‘गुरुदेव श्री काशीगिरीजी यूकेजी कक्ष’ का किया लोकार्पण | New India Times

झकनावदा स्थित पीएमश्री शासकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय (बालक प्राथमिक विभाग) में पूर्व छात्र आभार एवं सम्मान समारोह अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन की महिला एवं बाल विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया रहीं।

कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने पीएमश्री विद्यालय झकनावदा में ‘गुरुदेव श्री काशीगिरीजी यूकेजी कक्ष’ का किया लोकार्पण | New India Times

ढोल-मांदल और आदिवासी नृत्य के साथ हुआ भव्य स्वागत

राजगढ़-पेटलावद मार्ग से विद्यालय परिसर तक छात्र-छात्राओं ने ढोल-मांदल की थाप पर पारंपरिक आदिवासी नृत्य प्रस्तुत करते हुए, हवा में रूमाल लहराकर कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व छात्रों, समाजसेवियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का साफा बांधकर सम्मान किया गया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने पीएमश्री विद्यालय झकनावदा में ‘गुरुदेव श्री काशीगिरीजी यूकेजी कक्ष’ का किया लोकार्पण | New India Times

मुख्य द्वार पर पुष्पवर्षा से हुआ आत्मीय अभिनंदन

विद्यालय के मुख्य द्वार पर नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा पुष्पवर्षा कर सुश्री भूरिया, जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व छात्रों का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। विद्यालय परिवार की ओर से स्वरचित स्वागत गीत “ए जी बहन निर्मला आई छे, पामनी जीरे गया” प्रस्तुत किया गया, जिसमें क्षेत्र में मंत्री द्वारा किए गए विकास कार्यों को गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। यह गीत शिक्षक हेमेंद्र कुमार जोशी, राजेंद्र कुमार मिस्त्री, श्रीमती मोनू सोलंकी, श्रीमती आरती मिस्त्री, दीपिका माली, सोनू चौहान, रूपाली बैरागी, हर्षिता चौयल एवं शीतल गोस्वामी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसे विशाल जनसमुदाय ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा।

इसके पश्चात संकुल प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का अभिनंदन किया गया।

करीब 40 पूर्व छात्र सम्मानित

कार्यक्रम में विद्यालय के विकास में विशेष योगदान देने वाले पूर्व छात्रों एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने लगभग 40 पूर्व छात्रों को दुपट्टा पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व छात्रों ने इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर शिक्षा, समाजसेवा, व्यापार, पुलिस, आबकारी, राजनीति एवं प्रशासन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त सफलता के अनुभव साझा किए तथा अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

‘गुरुदेव श्री काशीगिरीजी यूकेजी कक्ष’ का लोकार्पण

पूर्व छात्रों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से निर्मित ‘गुरुदेव श्री काशीगिरीजी यूकेजी कक्ष’ का कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों के लिए पूर्व छात्रों द्वारा किया जा रहा सहयोग अनुकरणीय है। यदि हर गाँव-शहर में ऐसी पहल हो, तो शासकीय विद्यालय किसी भी निजी विद्यालय से कम नहीं होंगे।

विद्यालय परिवार द्वारा मंत्री को अवगत कराया गया कि वर्ष 1965 में स्थापित यह विद्यालय वर्तमान में जर्जर अवस्था में है तथा पीएमश्री का दर्जा मिलने के बावजूद नवीन भवन की आवश्यकता है। इस पर मंत्री भूरिया ने शीघ्र नवीन भवन की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।

सामूहिक भोज का आयोजन

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार द्वारा समस्त अतिथियों, पूर्व छात्रों एवं आमजन के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।

प्रमुख रूप से उपस्थित

कार्यक्रम में सीबी लाइव के संपादक चंद्रभान सिंह भदौरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता, पत्रकार, अधिकारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शत्रुध्न मालवीय एवं जितेंद्र राठौड़ ने किया। सुरक्षा व्यवस्था एसडीओपी अनुरक्ति शाबनानी, थाना प्रभारी गीता जाटव एवं चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में रही।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पौधारोपण एवं निरीक्षण

इसके पश्चात झकनावदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया ने सहभागिता की। एमबीबीएस डॉ. शोभित शुक्ला द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। मंत्री ने चिकित्सालय का निरीक्षण कर एक्स-रे मशीन सहित आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डॉ. ममता वास्केल, रमीला बामनिया सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article