कहलगांव के प्राचीन शनी मंदिर का दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न | New India Times

अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

कहलगांव के प्राचीन शनी मंदिर का दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न | New India Times

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव शहर स्थित प्राचीन श्री शनी मंदिर का दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह धूमधाम एवं खट्टी-मीठी यादों के साथ सम्पन्न हो गया।
इस अवसर पर 108 कलश यात्रा, शोभा यात्रा, विभिन्न प्रकार की झांकियां, भजन संध्या, पूजा-पाठ, तेलाभिषेक, सामूहिक हवन तथा भंडारे का आयोजन किया गया।

कहलगांव के प्राचीन शनी मंदिर का दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न | New India Times

समारोह के दौरान मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। सड़क को रंग-बिरंगे बल्बों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष एवं बच्चों ने भाग लेकर श्री शनी देव जी की पूजा-अर्चना, हवन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए।

कहलगांव के प्राचीन शनी मंदिर का दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न | New India Times

मौके पर पुजारी मुकेश शर्मा ने बताया कि यह श्री शनी मंदिर अत्यंत प्राचीन है, जो लगभग 150 वर्षों से स्थापित एवं संचालित है। उन्होंने मंदिर की विशेषताओं की जानकारी विस्तार से दी।

भक्तों मानसी शर्मा, इकेश शर्मा, पिंकी देवी, गुड़िया देवी, आनंद गुप्ता, पप्पू कुमार गुप्ता, आदित्य गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालुओं ने बताया कि यह एक सिद्ध एवं चमत्कारी मंदिर है, जहाँ श्रद्धालुओं की मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। विशेष रूप से शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से पीड़ित लोगों के लिए यहाँ विशेष पूजा-पाठ एवं हवन किया जाता है, जिससे उन्हें राहत मिलती है। इसके साथ ही अन्य मनोकामनाएँ भी पूर्ण होती हैं।

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में उत्सव एवं श्रद्धा का माहौल बना रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article