भोपाल ज़िले के सभी स्कूलों के समय में हुआ परिवर्तन,9:30 बजे से पहले नहीं लगेंगे स्कूल | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल ज़िले के सभी स्कूलों के समय में हुआ परिवर्तन,9:30 बजे से पहले नहीं लगेंगे स्कूल | New India Times

शीतलहर और तापमान में लगातार गिरावट को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी, भोपाल ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार भोपाल जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई, अनुदान प्राप्त एवं अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 9:30 बजे से पूर्व संचालित नहीं की जाएंगी।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि ठंड के कारण छोटे बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

आदेश को कलेक्टर महोदय द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल प्राचार्यों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, तथा मौसम की स्थिति के अनुसार आगे भी आवश्यक निर्णय लिए जा सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article