सीकर में औचक निरीक्षण के दौरान भड़के प्रभारी मंत्री शर्मा, कलेक्टर को सार्वजनिक रूप से लगाई कड़ी फटकार | New India Times

अशफ़ाक़ कायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

सीकर में औचक निरीक्षण के दौरान भड़के प्रभारी मंत्री शर्मा, कलेक्टर को सार्वजनिक रूप से लगाई कड़ी फटकार | New India Times

जिला प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री संजय शर्मा ने सोमवार को नगर परिषद कार्यालय में आयोजित शिविर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में गंभीर खामियां पाए जाने पर मंत्री खासे नाराज़ नजर आए और जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा को सार्वजनिक रूप से कड़े शब्दों में फटकार लगाई।
मंत्री संजय शर्मा बिना सरकारी वाहन और सुरक्षा एस्कॉर्ट के अचानक नगर परिषद कार्यालय पहुंचे, जिससे प्रशासनिक अमले में अफरा-तफरी मच गई। निरीक्षण के दौरान सामने आई अव्यवस्थाओं को लेकर मंत्री ने कलेक्टर से तीखी नाराजगी जताई।
प्रभारी मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों के सामने जिला कलेक्टर को आड़े हाथों लेते हुए कहा,
“आप चोरों को संरक्षण दे रहे हैं और ऐसे लोगों को खुली छूट देकर सीधे तौर पर राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।”
मंत्री के इस तीखे बयान से वहां मौजूद अधिकारी असहज नजर आए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रशासनिक लापरवाही और किसी भी प्रकार की मिलीभगत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो पूरे मामले की रिपोर्ट सीधे मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी।
प्रभारी मंत्री की सख्त कार्रवाई और सार्वजनिक फटकार के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इस घटनाक्रम के बाद नगर परिषद और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article