बाबा बिहारी इंटर कॉलेज भरकवाह में खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न, राज्य मंत्री संजीव गौड़ का हुआ भव्य स्वागत | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

बाबा बिहारी इंटर कॉलेज भरकवाह में खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न, राज्य मंत्री संजीव गौड़ का हुआ भव्य स्वागत | New India Times

बाबा बिहारी इंटर कॉलेज, भरकवाह करमा सोनभद्र के प्रांगण में छात्र-छात्राओं द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीद कुमार गौड़ उपस्थित रहे। विद्यालय के बच्चों ने मंत्री जी का जोरदार स्वागत किया।

बाबा बिहारी इंटर कॉलेज भरकवाह में खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न, राज्य मंत्री संजीव गौड़ का हुआ भव्य स्वागत | New India Times

अपने संबोधन में माननीय मंत्री जी ने कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना भी है। खेल-कूद इस लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि खेल-कूद स्वस्थ शरीर, तेज दिमाग और अनुशासित जीवन की नींव होते हैं। स्कूलों में दौड़, कबड्डी, फुटबॉल, क्रिकेट, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल आदि खेल खिलाए जाते हैं, जिनसे छात्रों में टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, धैर्य और आत्मविश्वास विकसित होता है।

विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता आशीष चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद बच्चों के मानसिक तनाव को कम करते हैं। मैदान में दौड़ने-खेलने से बच्चों का मस्तिष्क तरोताज़ा होता है, जिससे पढ़ाई में भी एकाग्रता बढ़ती है। इसी वजह से हर आधुनिक विद्यालय में खेलों का विशेष महत्व है।

विद्यालय के प्रबंधक व वरिष्ठ पत्रकार बुद्धिनाथ सिंह यादव ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल दिवस विद्यालय का महत्वपूर्ण कार्यक्रम होता है, जिसमें छात्र-छात्राएँ उत्साह से भाग लेते हैं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। इससे विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और वे जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं।

उन्होंने कहा कि खेल-कूद शिक्षा का आवश्यक अंग हैं, जो बच्चों को न सिर्फ शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक रूप से भी मजबूत बनाते हैं। इसलिए हर विद्यार्थी को नियमित रूप से खेलों में भाग लेना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा नेता एवं समाजसेवी इंजीनियर रमेश पटेल, भाजपा युवा मोर्चा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह वैध, ब्रह्मानंद तिवारी, रज़ा मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक व पत्रकार शरीफ अहमद खान, चंद्रमोहन शुक्ला, अशोक कुमार, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article