रामनवमी पर बड़वाह में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजेगा पूरा शहर | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

रामनवमी पर बड़वाह में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजेगा पूरा शहर | New India Times

27 मार्च, शुक्रवार को होने वाले रामनवमी के आयोजन को लेकर समिति द्वारा नगर में जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में समिति के कार्यकर्ताओं ने घर-घर भगवा ध्वज लगाने की अपील की है।

यह आयोजन श्रीराम जन्मोत्सव समिति, बड़वाह के तत्वावधान में पिछले 18 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है।
शोभायात्रा को लेकर समस्त हिंदू समाज में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। समिति के सदस्यों ने नगर में भ्रमण कर आमजन से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।

शुक्रवार शाम 5 बजे प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके पूर्व मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन होगा। इस अवसर पर गोपाल मंदिर के महंत श्री हनुमान दास महाराज बग्गी में विराजमान रहेंगे।

धामनोद के प्रसिद्ध युवा भजन गायक ओमप्रकाश पटेल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। भव्य शोभायात्रा में भगवान श्रीराम डोले में विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे। शोभायात्रा के दौरान सुप्रसिद्ध भजन गायक ओमप्रकाश पटेल अपनी मंडली के साथ भक्ति संगीत प्रस्तुत करेंगे।
इसके साथ ही बैंड-बाजे, डीजे, ढोल-ताशे, घोड़े, बग्गी, ड्रोन कैमरा तथा विश्व शांति हेतु चलित हवन कुंड भी यात्रा का हिस्सा रहेंगे।

सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संस्थाओं से सहयोग की अपील

श्रीराम जन्मोत्सव समिति के संरक्षक पं. अखिलेश गौतम, सुनील नामदेव, विधायक सचिन बिरला, नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, यात्रा प्रभारी निशांत सोनी, अजय लाखन, नरेंद्र सोलंकी, लोकेंद्र परिहार, डेसा मेराना, प्रवीण छोटू बैरागी, रितेश कौशल, अंकुश विश्वकर्मा, सन्नी कुवादे, पप्पू शाह, लक्की राव एवं समीर माहुले ने क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

पालकी यात्रा की व्यवस्था

समिति के यात्रा प्रभारी निशांत सोनी एवं अजय लाखन ने बताया कि शोभायात्रा नगर के अति प्राचीन गोपाल मंदिर के महंत श्री हनुमान दास महाराज के सानिध्य में निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान सुसज्जित बग्गी में महंत जी विराजमान रहेंगे। वहीं इंदौर के भजन गायक ओमप्रकाश पटेल अपनी मंडली के साथ भजन प्रस्तुत करेंगे। यात्रा में आकर्षक चलित झांकियां भी शामिल रहेंगी तथा विश्व शांति के लिए चलित हवन कुंड भी रखा जाएगा।

इन मार्गों से निकलेगी शोभायात्रा

समिति सदस्य नरेंद्र सोलंकी, लोकेंद्र परिहार एवं डेसा मेराना ने बताया कि भगवान श्रीराम की शोभायात्रा की शुरुआत अतिप्राचीन नागेश्वर मंदिर से होगी। यह यात्रा कालका माता, झंडा चौक, एम.जी. रोड, मेन चौराहा, जय स्तंभ चौराहा होते हुए नंदा मार्ग, कुम्हार मोहल्ला, विनोबा मार्ग, तिलमांडेश्वर मार्ग, गुरवा मोहल्ला और जवाहर मार्ग पहुंचेगी। वहां से यात्रा सराफा बाजार और शीतला माता मार्ग से होते हुए पुनः नागेश्वर मंदिर परिसर पहुंचेगी, जहां कार्यक्रम का समापन होगा।

कार्यक्रम की उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अंकुश विश्वकर्मा द्वारा दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article