प्रयागराज में आम आदमी पार्टी की पदयात्रा में युवाओं का उमड़ा सैलाब; ‘रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो’ के नारों से गूँजा शहर | New India Times

अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:

प्रयागराज में आम आदमी पार्टी की पदयात्रा में युवाओं का उमड़ा सैलाब; ‘रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो’ के नारों से गूँजा शहर | New India Times

आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में निकली ‘रोज़गार दो–सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा रविवार को प्रयागराज में युवाओं के अभूतपूर्व समर्थन के बीच आगे बढ़ी। पदयात्रा के बारहवें दिन शहर की सड़कों पर बेरोज़गारी और भर्ती घोटालों के खिलाफ आवाज़ बुलंद करते नौजवानों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

सुबह शिवगढ़ स्थित फ़ौजी पैलेस से शुरू हुई पदयात्रा जैसे ही मलक हरहर बस स्टैंड पहुंची, छात्रों, नौजवानों, महिलाओं और बुजुर्गों ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा से संजय सिंह का स्वागत किया। पूरे मार्ग में “रोज़गार दो–न्याय दो” और “पेपर लीक बंद करो” के गगनभेदी नारे गूंजते रहे।

सांसद संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भर्ती प्रक्रिया अव्यवस्था और भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है। यूपीपीएससी से लेकर पुलिस भर्ती, टीईटी और अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक और रद्दीकरण ने लाखों युवाओं का भविष्य अधर में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज देश का सबसे बड़ा प्रतियोगी परीक्षा केंद्र है, लेकिन सरकार युवाओं के सपनों और मेहनत से खिलवाड़ कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में नौकरी मांगना अपराध बन गया है। उन्होंने कहा कि माता-पिता अपनी जमीन बेचकर या कर्ज लेकर बच्चों को पढ़ने भेजते हैं, लेकिन भर्ती घोटालों की वजह से युवाओं की तैयारी की उम्र ही खत्म हो जाती है।

प्रयागराज में आम आदमी पार्टी की पदयात्रा में युवाओं का उमड़ा सैलाब; ‘रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो’ के नारों से गूँजा शहर | New India Times

संजय सिंह ने कहा कि यह पदयात्रा केवल रोज़गार की लड़ाई नहीं, बल्कि सम्मान, समानता और संविधान के अधिकारों की लड़ाई है। दलित, पिछड़े, शोषित और वंचित समाज को उनका हक़ दिलाने के लिए यह आंदोलन जारी रहेगा।

पदयात्रा शिवगढ़ से होते हुए मलाक चतुरी, मलाक हरहर, गद्दोपुर, शांतिपुरम, फाफामऊ, तेलियरगंज, बैंक रोड, केपीयूसी हॉस्टल, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, आनंद भवन और बालसन चौराहा पहुंची, जहां लोगों ने फूल-मालाओं और आरती की थाल से स्वागत किया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सर्वेश यादव, डॉ. नीरज, डॉ. अल्ताफ अहमद, अंजनी मिश्रा, राबेंद्र पांडेय, कुलदीप यादव, नीतू चौधरी, रितेश सिंह, धीरज तिवारी, रिजवान अहमद, अरुण कुशवाहा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

अंत में संजय सिंह ने जनता से 24 नवंबर को सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर में जुटकर इस आंदोलन को मज़बूती देने की अपील की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article