बॉलीवुड अभिनेता गौरव कुमार का मथुरा में स्वागत, बृज यातायात एवं जनजागरूकता समिति ने किया सम्मानित | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

बॉलीवुड अभिनेता गौरव कुमार का मथुरा में स्वागत, बृज यातायात एवं जनजागरूकता समिति ने किया सम्मानित | New India Times

बॉलीवुड और पूर्वांचल की फिल्मों में खलनायक की अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता गौरव कुमार के मथुरा आगमन पर, बृज यातायात एवं जनजागरूकता समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि यह हमारे लिए एक अनूठा अनुभव है कि बॉलीवुड के कलाकार गौरव कुमार आज हमारे बीच मथुरा आए हैं। उनके आगमन पर उन्हें सम्मानित भी किया गया। साथ ही आने वाली फिल्मों की सफलता हेतु उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की नगरी में विभिन्न मंदिरों में जाकर आशीर्वाद लिया। गौरव कुमार बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं और हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

अभिनेता गौरव कुमार ने बृजवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं बिना बताए ब्रज में आया, इसके बावजूद लोगों ने मुझे सम्मानित किया, इसके लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूँ। श्री कृष्ण की नगरी में आकर मैं स्वयं को धन्य मानता हूँ।” स्वागत करने वालों में दीपक सारस्वत, शिव भोला सोनी, रीना सोनी, जूली शर्मा, बंटी सिद्दीकी और मालुआ शामिल थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article