मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत, थाना तामिया के थाना प्रभारी आशीष जैतवार ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देश पर और एसडीओपी सुनील वरकडे के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र के ग्राम बांकी तिराहा के पास से एक पिकअप वाहन, जो बिजोरी से छिंदी की ओर जा रही पिकअप को चेक किया गया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की। आरोपी सुनील, पिता चोखेलाल, उम्र 40 साल के पास से नौ कार्टून देशी और अंग्रेजी शराब (कुल 81 लीटर, कीमत 37,840 रुपये) जब्त की गई। शराब को पिकअप वाहन क्रमांक UP95 B4595 में रखा गया था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 175/25, मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। कार्रवाई में थाना पुलिस टीम शामिल रही।

