निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

लखनऊ स्थित लोक भवन में आज आयोजित शिक्षक दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करकमलों से विभिन्न शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, स्कूली शिक्षा महानिदेशक कंचन लता तथा अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ ब्लॉक स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय लेदवा के शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें प्रमाणपत्र, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

