6 सितंबर को जिले के 456 फसल प्रभावित किसानों के खातों में 5.21 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण होगा: अर्चना चिटनिस | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

6 सितंबर को जिले के 456 फसल प्रभावित किसानों के खातों में 5.21 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण होगा: अर्चना चिटनिस | New India Times

विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने कहा कि मई-जुलाई 2025 में बुरहानपुर जिले में आए आंधी, तूफान से प्रभावित किसानों को 06 सितंबर 2025 को राहत राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया जाएगा। बुरहानपुर जिले के 38 ग्रामों के 456 प्रभावित किसानों के खाते में 5 करोड़ 21 लाख 84 हजार 571 रूपए फसल नुकसानी (केला एवं अन्य फसलों) राहत राशि का अंतरण किया जाएगा। इसमें बुरहानपुर तहसील के 33 ग्रामों के 433 किसानों के खाते में 5 करोड़ 1 लाख 47 हजार 671 रूपए तथा नेपानगर तहसील के 5 ग्रामों के 23 किसानों के खाते में 20 लाख 36 हजार 900 रूपए की राशि वितरित की जाएगी।

ज्ञात हो कि बुरहानपुर जिले में मई और जुलाई में आंधी-तूफान से फसलें प्रभावित हुई थी। इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से मुलाकात कर शीघ्र राहत राशि प्रदान करने की मांग की थी। जिसके परिणाम स्वरूप राहत राशि जारी की जा रही है। श्रीमती चिटनिस ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि, बुरहानपुर जिले में माह 27 मई एवं 29 जुलाई 2025 को आयी आंधी तूफान के चलते केला फसल को काफी नुकसान हुआ था। इस दौरान तत्काल सर्वे दल का गठन कर फसल नुकसानी का सर्वे कार्य किया गया तथा आरबीसी 6-4 के तहत फसल नुकसानी के प्रकरण तैयार करते हुए शासन स्तर पर प्रकरणों को प्रेषित करने की कार्यवाही की गई। जिसके फलस्वरूप 6 सितंबर 2025 को प्रभावित किसानों के खातों में राशि का वितरण किया जाएगा।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि, दिन-रात मेहनत करने के बाद प्राकृतिक आपदा से फसल बर्बाद हो जाए, तो ऐसे में किसान के दर्द का अंदाजा कोई और नहीं लगा सकता है। संकट की इस घड़ी में, भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा किसानों के साथ रहती है। केले की फसल की 50 प्रतिशत से अधिक क्षति होने पर 2 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से राहत राशि दी जा रही है। हमने केला फसल की हानि पर अधिकतम दी जाने वाली राशि की सीमा को रूपए 3 लाख से बढ़ाकर रूपए 6 लाख किया है। यह किसानों की सरकार है। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि, हमारी सरकार ने हमेशा किसानों की चिंता की है। किसानों पर जब भी संकट आया, भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के संकट में उनके साथ खड़े रहती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article